राजभाषा कार्यान्वयन अब चुटकी में

OFFICIAL LANGUAGE IMPLEMENTATION ON YOUR FINGER TIPS

 

                                                  

राजभाषा उपलब्धियां/पुरस्कार

अक्तूबर सन् 1983, अपनी स्थापना काल से ही हिन्दी अनुभाग कार्यालय की राजभाषा कार्यान्वयन एवं राजभाषा के रूप में हिन्दी के प्रचार-प्रसार हेतु पूर्णत: समर्पित है। राजभाषा विभाग द्वारा जारी वार्षिक कार्यक्रम के अनुसार नियमित रूप से लक्ष्योपरी उपलब्धियां प्राप्त कर रही है।  कर्मचारियों के सेवाकालीन प्रशिक्षण फिर चाहे वह हिन्दी भाषा का प्रशक्षण या टंकण-आशुलिपि का प्रशिक्षण हो, सभी में निरंतर सराहनीय प्रगति प्राप्त कर रहा है।

इसके अतिरिक्त हिन्दी अनुभाग द्वारा कार्मिकों को कंप्यूटर पर कार्य करने हेतु सक्षम बनाने के लिए यूनिकोड आधारित कंप्यूटर कार्यशाला के संचालन के अतिरिक्त विभिन्न राजभाषायी टूल्स एवं सॉफ्टवेअर संबंधी प्रशिक्षण दिया जाता है। कार्यालय के  आधिकारिक वेबसाइट पूर्णत: द्विभाषी रूप में उपलब्ध है एवं कार्मिकों के बीच राजभाषायी कार्यान्वयन संबंधी जागरूकता एवं उत्साह संवर्धन हेतु एक विशेष पहल के रूप में वेबसाइट में राजभाषा पोर्टल की स्थापना की गई है जिससे कर्मचारियों को बहुत लाभ मिलेगा

कार्यालय में राजभाषा के श्रेष्ठ निष्पादन हेतु पत्तन,पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय द्वारा राजभाषा शील्ड प्रदान किया जाता है, नराकास (उपक्रम) कोच्ची द्वारा नियमित रूप से राजभाषा कार्यान्वयन पुरस्कार प्रदान किया जाता है।  इसके अतिरिक्त वर्ष     2018-19 में कार्यालय को राजभाषा कीर्ती पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।