अध्यक्ष का संदेश
cochinport-chairman

 

 

 

प्रिय सहकर्मियो,

 

हम एक अभूतपूर्व संकट की दौर से गुजर रहे हैं। पूरी मानव जाति दुनिया में लगभग सभी देशों में तबाही के बीज को फैलाने वाले वायरस से पृथ्वी को बचाने के लिए संघर्ष कर रही है।

 

चूँकि सभी राष्ट्रों ने कोविड -19 के फैलाव पर अपना ध्यान केन्द्रित किया है एवं लोगों को अपने घरों में रहने के लिए मजबूर किया जा रहा है, औद्योगिक गतिविधियों को धीमी कर दी गयी है, परिणामतः विश्व अर्थव्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। यह उल्लेखनीय है कि अन्य देशों की तुलना में 1.3 बिलियन की आबादी वाला हमारा देश अब तक बुरी तरह से इस महामारी की चपेट में नहीं आया है, इस दिशा में भारत सरकार की समयबद्ध पहल के लिए धन्यवाद।

 

यद्यपि वायरस के फैलाव को रोकने के लिए अधिकांश औद्योगिक प्रतिष्ठानों व सेवा संगठनों को बंद कर दिया गया है, पोर्ट सेक्टर - जो लॉजिस्टिक सेक्टर का सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है, एक आवश्यक सेवा होने के नाते कार्यात्मक रहा है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि देश के इस हिस्से से आवश्यक आपूर्ति प्रभावित नहीं हुआ है, कोचिन पोर्ट एसओपी एवं भारत सरकारी की दिशानिर्देश का अनुसरण करते हुए पूरे लॉकडॉउन अवधि के दौरान कार्यात्मक रहा। पोर्ट ने लक्षद्वीप द्वीप समूह को आवश्यक आपूर्ति के लिए परिवहन सुविधा प्रदान किया एवं और सांविधिक संगठनों के साथ समन्वय में अंतर्राष्ट्रीय जहाजों में चालक दल परिवर्तन की भी व्यवस्था की।

 

भारत सरकार द्वारा जहाज़ से अप्रवासी भारतीयों को सरकारी दिशानिर्देशों के उचित अनुपालन के साथ हस्तन किया गया। कोविड के गंभीर प्रभाव से लॉजिस्टिक्स क्षेत्र को पुनःप्रवर्तन में लाने में मदद करने के लिए पोर्ट ने पहले से ही पणधारकों को विभिन्न रियायतें और छूट दी है। यद्यपि पोर्ट समुदाय धीरे-धीरे सामान्य स्थिति में वापस आ रहा है, हमारे देश में और अन्य देशों में औद्योगिक मंदी के कारण कई वस्तुओं के मामले में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार को फिर से शुरू करने में हो रही देरी चिंता का विषय है।

 

यद्यपि हम आशा करते हैं कि दुनिया भर के प्रमुख व्यापारिक परिदृश्य में औद्योगिक/आर्थिक गतिविधियाँ कुछ महीनों में पटरी पर आ जाएंगी और हमारी वित्तीय स्थिति में सुधार होगा, वर्तमान में हमारे ऊपर एक बड़ा वित्तीय संकट मंडरा रहा है। अतः इस समय वित्तीय संकट को काबू करने के लिए कर्मचारियों के विशेष लाभ समेत कुछ मितव्ययिता उपायों को लागू करने के लिए विवश हैं।

 

मुझे यकीन है कि मेरे कोचीन पोर्ट परिवार में हर कोई इस संकटपूर्ण स्थिति को समझेगा और इसे बदलने में हमारा साथ देगा। मैं अपने सहकर्मियों से स्वस्थ रहने, सामाजिक दूरी उपायों का पालन करने एवं कोविड-19 महामारी से शीघ्र पुनरूद्धार की दिशा में कार्य करने की अपील करती हूँ।

 

08.05.2020

 

शुभकामनाओं सहित

डॉ.एम.बीना आईएएस
(अध्यक्ष)