cochinport-chairman

प्रिय सहकर्मियो,

            हम 'आज़ादी का अमृत महोत्सव' मना रहे हैं, जो भारत की आज़ादी के 75 साल पूरे होने का जश्न है। यह अमृत महोत्सव वर्षों के उपनिवेशवाद का अंत व एक नवोदित राष्ट्र के रूप में गौरवशाली क्षण का प्रतीक है जो अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हमारे अर्थव्यवस्था को गति प्रदान करता है।

            जब हम अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों के निस्वार्थपूर्ण बलिदान व वीरता को याद करते हैं, तब यह स्मृति हमें हमारे राष्ट्र को विकास की शिखर तक पहुंचाने की प्रेरणा प्रदान करती है। विभाजन के दुख को झेलने के साथ भारत ने अपनी विकास यात्रा सीमित संसाधनों के साथ शुरू की थी। उस समय कई विचारकों का यह मानना था की भारत की प्रगति की राह काफ़ी कठिन होगा। परन्तु  हमारा देश भाषा, जाति, धर्म और संस्कृति की विविधता के बीच एक राष्ट्रीय पहचान का प्रतीक बनने में सफल रहा। आज हमारा देश हमारे साथ स्वतंत्र हुए कई अन्य देशों की तुलना में काफ़ी आगे  बढ़ चुका है।

            आज़ादी के समय हमारे देश के 5 में से 4 भारतीय गरीबी रेखा से नीचे थे। आज हमारे देश की पूर्ण गरीबी एक प्रतिशत से भी कम हो गई है। एक समय था जब भारत को खाद्यान्न सहायता के रूप में मिलता था। आज हम चावल और गेहूं के दुनिया के दूसरे सबसे बड़े उत्पादक हैं। जब भारत को आज़ादी मिली तो हमारी साक्षरता दर 12% थी, अब यह 74 फ़ीसदी है। भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और हम भारत को विश्व की सबसे बड़े उत्पादन बनाने की ख्वाहिश रखते हैं। इस अवसर पर यह याद किया जा सकता है कि हाल ही में कोविड महामारी के दौरान पूरी दुनिया टीकों की आपूर्ति के लिए भारत की ओर देख रही थी। हमारे भारत के विकास की कहानी अभी खत्म नहीं हुई है, चढ़ाई करने के लिए और अधिक ऊंचाइयां हैं और प्राप्त करने के लिए और अधिक गौरव हैं।

            पत्तन क्षेत्र में, पत्तनों को देश के व्यापार के इंजन में बदलने की हमारे उपर एक बड़ी जिम्मेदारी है। बुनियादी ढांचे का विस्तार, गुणवत्तापूर्ण सेवाएं और निरंतर सुधार समय की मांग है। विभाग या पदनाम के बावजूद पत्तन के हरेक कर्मचारी को यह महसूस करने की जरूरत है कि हमारा काम आजीविका से अधिक है और यह हमारी मातृभूमि की सेवा का एक अवसर है।

            कोचिन पत्तन  के लिए वित्तीय वर्ष 2022-23 की शुरुआत सकारात्मक रही है। हाल के वर्षों में पोतान्तरण के हस्तन में कोचिन पत्तन का उल्लेखनीय प्रदर्शन इस क्षेत्र में कोचिन को एक महत्वपूर्ण पोतान्तरण हॉब के रूप में स्थापित करने की अपार संभावनाएं प्रदान करता है। लेकिन अभी भी यह लक्ष्य दूर है, हमें आगे बढ़ना है। आइए हम अपने राष्ट्र के उत्तरोत्तर प्रगति को सुनिश्चित करने के लिए समर्पित भाव से एक साथ कार्य करने का संकल्प लें। कोचिन पत्तन निसंदेह देश की विकास गाथा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने में सक्षम होगा। आइए हम कोचिन को वैश्विक लॉजिस्टिक नेटवर्क की एक महत्वपूर्ण कड़ी बनाते हैं।

जैसा कि हम हमारे पारंपरिक उस्तव ओणम के आगमन की घोषणा कर रहे हैं, भव्य आनंद के साथ मैं, आप सभी को समृद्ध ओणम की शुभकामनाएँ प्रदान करती हूं।

जय हिन्द।

15 अगस्त, 2022   

डॉ.एम.बीना आईएएस

अध्यक्ष

कोचिन पत्तन प्राधिकरण